शादी से ठीक पहले दूल्हा कोरोना पॉजिटिव पाया गया – दोनों परिवारों को क्वारंटाइन कर दिया

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह

रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : मोगा , कोरोना का असर यहां तक पहुंच चुका है कि शादियां भी टलने लगी हैं। पंजाब में कोरोना के संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। राज्य में कर्फ्यू के कारण गतिविधियां ठप हैं। कोरोना का असर शादियों पर भी पड़ रहा है। कोरोना के कारण मोगा में होनेवाली एक शादी टालनी पड़ी। शादी से ठीक पहले दूल्हा कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
दूल्हा फरीदकोट का रहनेवाला है और दुल्हन मोगा की है। दोनो की शादी आज ही यानि 13 अप्रैल को तय हुई थी। एक महीने पहले दोनों की मंगनी भी हो गई थी। कुछ दिन पहले लड़का कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जिससे शादी टल गई। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों परिवारों को क्वारंटाइन कर दिया है।
मोगा के परमानंद इलाके में देर रात को अचानक एक एंबुलेंस के पीछे दौड़ती पुलिस की कई गाडिय़ों के चलते लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में पता चला कि जिस लड़की की शादी तय हुई थी, उसके परिवार को टीम ढूंढऩे आई है। रात को डॉक्टरों ने लड़की के परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। हालांकि परिवार के किसी भी सदस्य में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *