
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद अहमद ने इमरान ख़ान की गिरफ्तारी की निंदा की और सवाल उठाए l शनिवार को इस्लामाबाद सेशन कोर्ट ने पाकिस्तान के पूर्व पीएम को तोशाखाना मामले में तीन साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उन्हें अटक की जेल भेज दिया गया.

ट्विटर पर शेख रशीद ने लिखा कि वे इमरान ख़ान की गिरफ्तारी और उन्हें जेल भेजे जाने से बहुत दुखी हैं.उन्होंने कहा इमरान ख़ान को निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार मिलना चाहिए था. मुझे उम्मीद है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा और वे जल्द रिहा होंगे l





















