
रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : राजधानी रायपुर के सबसे बड़े मेकाहारा अस्पताल में एक महिला सफाई कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। महिला सफाईकर्मी की अस्पताल की चौथी मंज़िल पर चक्कर आने से मौत होना बताया जा रहा है। परिजनों ने इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के आरोप के मुताबिक लॉक डाउन के दौरान महिला सफाईकर्मी को जबरन ड्यूटी पर बुलाया जा रहा था। महिला की मौत के बाद ठेका कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। अस्पताल में ठेका कर्मचारी जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं।





















