
रिपोर्ट मनप्रीत सिंग
- रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष :
- निजामुद्दीन मरकज मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. दिल्ली पुलिस ने तबलीगी जमात पर जो FIR की थी, अब उसमें गैर इरादतन हत्या की धारा भी जोड़ दी है. धारा 304 यानि गैर इरादतन हत्या की ये धारा FIR में जुड़ने के बाद निजामुद्दीन तब्लीगी जमात की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं. जमात से जुड़ी एक और बड़ी जानकारी सामने आई है. इसके मुताबिक जमात के कार्यक्रम में इतनी भीड़ इसीलिए हुई थी क्योंकि उनसे पहले पैसे लिए गए थे.





















