
रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : प्रदेश में आज चार और कोरोना के मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। सभी मरीज कटघोरा के थे और उनका रिपोर्ट 2 बार नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अब प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या मात्र 16 ही रह गयी है। मरीजों की उम्र 52, 47, 31 और 22 वर्ष है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों को लेकर लगातार अच्छी खबर आ रही है, हालांकि बीच में इनकी संख्या अचानक बढ़ गई थी लेकिन अस्पताल से कोरोना मरीज लगातार डिस्चार्ज भी हो रहे हैं। AIIMS से जारी बुलेटिन में यह बताया गया है कि अब प्रदेश में मात्र 16 कोरोना मरीज राह गए हैं।





















