
रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : भारत में लॉकडाउन की स्थिति है। सामान्य के साथ वित्तीय गतिविधियों पर भी लगाम लगाई गई है। लोगों को भारी नगदी की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है। इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्वास्थ्य और मोटर बीमा पॉलिसीधारकों को राहत दी है। वो पॉलिसी धारक जिनकी स्वास्थ्य और मोटर (3rd पार्टी) बीमा पॉलिसी लॉकडाउन के कारण रिन्यू नहीं हो पाई थीं, सरकार ने उन्हें अपनी पॉलिसी को रिन्यू करने के लिए 15 मई 2020 या उससे पहले भुगतान करने की अनुमति दी है। फाइनेंस मिनिस्टरी ने इसके लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया। पीएम मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन की अवधि को 15 अप्रैल से 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में सामान्य लोगों को होने वाली परेशानियों के मद्देनजर सरकार ने वाहन बीमा और स्वास्थ्य बीमा के प्रीमियम का भुगतान करने की तारीख बढ़ा दी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, बीमा प्रीमियम की किश्त जमा करने से छूट उन लोगों के लिए है, जिनका 25 मार्च से तीन मई के बीच किश्त की राशि बकाया है। कोरोना वायरस में लॉकडाउन की वजह से भुगतान नहीं पा रहा है। वहीं सरकार की ओर से जारी नई गाइडलाइंस के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) और इंश्योरेंस कंपनियां अपना काम जारी रखेगी





















