रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : कोविड-19 के चलते देश भर में दवाओं, मॉस्क और किट की पर्याप्त उपलब्धता सभी राज्यों में बनाए रखने के लिए काफी पुख्ता प्रयास किए गए है। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगाए गए इन मेडिकल सामानों को लेकर शुक्रवार को एलायंस एयर का विशेष कार्गो 91 950 दिल्ली से रायपुर पहुंची। लॉकडाउन के चलते इन दिनों अन्य परिवहन बंद है और उपलब्धता भी तत्काल में चाहिए इसलिए हवाई मार्ग से पहुंचाई जा रही है। इससे पहले भी तीन मर्तबे हवाई मार्ग से दवाईयां और मेडिकल उपकरण रायपुर आ चुकी है।