
रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : एक और कोरोना पॉजिटिव एम्स से डिस्चार्ज छत्तीसगढ़ में कोरोना के एक और पेशेंट को एम्स ने डिस्चार्ज किया है. कटघोरा से लाए गए महिला मरीज को डिस्चार्ज किया गया है. लगातार दो रिपोर्ट सामने आने के बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव केस की संख्या घटकर 12 हो चुकी है. 24 मरीज अब तक हो पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं.





















