
रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : सीआरपीएफ 74वीं बटालियन के जवानों ने पालामड़गु इलाके से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। कमांडेंट प्रवीण कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गिरफ़्तार नक्सलियों में एक वारंटी नक्सली भी शामिल है। दोनों नक्सली इलाके की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। सीआरपीएफ़ 74वी बटालियन ने दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार को उन्हें जिला बल के सुपुर्द कर दिया है।





















