
रिपोर्ट मनप्रीत सिंग
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने जिला अस्पताल में पीलिया के मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी चिकित्सकों से लेने निरीक्षण किया। महापौर ढेबर ने निरीक्षण के बाद जिला अस्पताल से बाहर निकलते समय एक जरुरतमंद गरीब महिला को देखा। महापौर ढेबर ने गरीब बुजुर्ग महिला को अपने हाथ से बिस्किट खिलाकर उनकी सेवा कर मानव सेवा का लॉकडाउन में एक बार फिर उदहारण पेश किया एवं सभी नागरिकों से दिखते ही जरुरतमंद गरीब लोगों की यथासंभव सहायता करने का आवाहन किया।





















