
रिपोर्ट मनप्रीत सिंग
रायपुर छत्तीसगढ विशेष :
राजधानी के टिकरापारा थाने से बड़ी खबर:-लॉक डाउन का फायदा उठाकर युवती के साथ दुष्कर्म, राजधानी में,लाॅकडाउन में जहां सड़के सूनसान और शहरों में सन्नाटा छाया हुआ हैं इस बीच एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। एक युवती को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामला टिकारापारा थाने क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक घटना टीकरापारा के मोती नगर की है।
नाबालिग और 19 वर्षिय पीड़िता दोनों एक साथ दूकान में काम करते है। लाॅकडाउन होने के वजह से दोनों घर पर ही थे। घटना वाले दिन आरोपी नाबालिग ने युवती को घुमने जाने के बहाने अपने किराए के घर मोतीनगर में बुलाया। युवती के आने के बाद आरोपी नाबालिग ने दरवाजा बंद कर युवती से जबरदस्ती करने की कोशिश की।
मना करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।जैसे तैसे पीड़िता अपने घर पहुंची और इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी,परिजनों ने घटना की सूचना टीकरापारा थाने में दर्ज करायी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 342, 376, 506, 323 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।





















