स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची सुकमा लॉकडाउन के पहले आंध्र प्रदेश से लौटे दो ग्रामीणों की मौत — मचा हड़कंप

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह 

रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : सुकमा ,छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में दो ग्रामीणों की मौत की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर तुरंत स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गांव पहुंची है। वहीं यहां दोनों की मौत हो गई। इधर खबर मिलते स्वास्थ्य विभाग के कान खड़े हो गए।

कोरोना से सुरक्षा के मद्देनजर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम कलेक्टर के निर्देश पर पहुंची। वहीं दोनों की मौत को लेकर जांच-पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार जिले के गगनपल्ली गांव के कुरतीपारा निवासी दो लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि पेट में दर्द और उलटी की शिकायत के बाद दोनों की मौत हुई है। बताया जा रहा है ​कि दोनों लॉकडाउन के पहले आंध्र प्रदेश से लौटे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *