गांव में घुसकर तेन्दुए ने किया गाय का शिकार…. चौबीस घंटे में चार अलग अलग स्थानों में वन्य प्राणियों ने किया मवेशियों का शिकार

रिपोर्ट मनप्रीत सिंग

रायपुर छत्तीसगढ विशेष : गरियाबंद ,लॉक डाउन की वजह से क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है अधिकांश लोग घरों में है। मोटर गाड़ियों की आवा जाही और लोगो की आम दरफ्त पर इस समय लगाम लगी हुई है। यही कारण है की वन्य प्राणी अब गांवों के आस पास विचरण कर रहे हैं ,साथ ही मौका पाकर मवेशियों का शिकार कर रहे हैं। शनिवार वन मंडल गरियाबंद अंतर्गत तीन अलग अलग गांवो में वन्य प्राणियों द्वारा मवेशियों के शिकार की घटना सामने आई है। इसके अतिरिक्त शानिवार रविवार की दरम्यानी रात ग्राम पंचायत छिन्दोला अंतर्गत ग्राम पेंड्रा में तेंदुएं ने गाय का शिकार किया है।

ग्रामीण थानुराम गोंड के घर से लगे कोठा में घुसकर तेंदुए ने गाय को फाड़ खाया है , जिसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है। ग्राम चिखली में कोमल पिता सिरामन यादव के मवेशी का शिकार तेंदुएं ने किया , इसके अतिरिक्त ग्राम बारुला , ग्राम कस में भी वन्य प्राणी तेंदुएं के द्वारा मवेशियों के मार गिराने की जानकारी मिली है। पशु चिकित्सा अधिकारी तामेश कंवर कहते हैं की पिछले बारह वर्षों में एक ही दिन में वन्य प्राणियों द्वारा इतनी अधिक संख्या में मवेशियों का शिकार किया गया है। सभी की पीएम रिपोर्ट दे दी गई है। मवेशियों का शिकार जंगली जानवरों द्वारा ही किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *