

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान अब अलग हो चुके हैं। दोनों का तलाक हो चुका है और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। एक वक्त था जब मलाइका अरबाज की दीवानी थी। एक पुराने इंटरव्यू में मलाइका ने इच्छा जाहिर की थी कि वह अगले जनम में भी खान फैमिली की बहू बनना चाहती हैं।
अरबाज को देखते ही लिया था शादी का फैसला
मलाइका अरोड़ा ने 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। उस वक्त उनकी उम्र 23 साल थी। 2017 में दोनों का तलाक हो गया था। मलाइका ने जिस वक्त अरबाज से शादी की वह वीजे और मॉडल थीं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि अरबाज को देखते ही उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया था।
खोले थे परिवार से जुड़े कई राज
तलाक के पहले के इस इंटरव्यू में मलाइका ने खान परिवार से जुड़े कई राज खोले थे। मलाइका ने कहा था कि उन्हें गर्व है कि इंडस्ट्री के बड़े खान से उनका नाता है। शाहरुख खान के साथ पर्दे पर डांस कर सकती हैं तो घर ससुराल में सलमान खान हैं।
परिवार की तारीफ
मलाइका ने बताया था कि अरबाज खान का परिवार बहुत अच्छा है और अगले जनम में भी इसी परिवार की बहू बनना चाहती हैं।
सल्लू के बारे में कही थीं ये बातें
मलाइका ने इस इंटरव्यू में सलमान से जुड़े भी राज खोले थे। उन्होंने बताया था कि सल्लू कम बोलते हैं। लेकिन उनका दिल बहुत बड़ा है।
बच्चों के संग बच्चे हो जाते हैं सलमान
मलाइका ने बताया था कि सलमान को असली रंग में देखना हो तो उन्हें बच्चों के साथ देखो। वह बच्चों के साथ बच्चा बन जाते हैं और खूब धमा-चौकड़ी मचाते हैं।
सलमान के साथ कटरीना को देखने की जताई थी इच्छा
उस वक्त मलाइका ने ‘अमर अकबर एंथनी’ की सीक्वल बनाने की इच्छा जताई थी। साथ ही कहा था कि सलमान के अपॉजिट वह कटरीना को पेयर करना चाहेंगी।
दोनों बढ़ चुके हैं जिंदगी में आगे
मलाइका अरबाज का डायवोर्स हो चुका है। उनका एक बेटा है। अरबाज खान जॉर्जिया ऐंड्रियानी को डेट कर रहे हैं वहीं मलाइका और अर्जुन कपूर के लिंकअप के चर्चे हैं।





















