रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : कोरोना की रोकथाम के लिए जारी देशव्यापी लॉकडाउन के बीच सभी लोगों को सरकार के अगले कदम का इंतज़ार है | 17 मई तक रहने वाले लॉकडाउन के तीसरे चरण के बाद सरकार का फैसला क्या होगा इसे लेकर संशय बना हुआ है | ऐसे में बड़ी खबर आ रही है कि पीएम मोदी आज यानि मंगलवार रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे | पीएमओ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है