केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बनेंगे WHO कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष, 22 मई को संभालेंगे पद

 रिपोर्ट मनप्रीत सिंह 

रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : भारत के लिए गर्व की बात है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (who) कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने वाले हैं। डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया समूह ने पिछले साल सर्वसम्मति से निर्णय लिया था कि भारत को तीन साल के कार्यकाल के लिए कार्यकारी बोर्ड के लिए चुना जाएगा। डब्लूएचओ के मुताबिक, भारत में कोरोना से लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे हर्षवर्धन अपना कार्यभार 22 मई को संभाल सकते हैं। वह जापान के डॉक्टर हिरोकी नकाटनी की जगह बोर्ड के अध्यक्ष बनेंगे।

आपको बता दें भारत को डब्लूएचओ के कार्यकारी बोर्ड में शामिल करने के प्रस्ताव पर मंगलवार को मुहर लगाई गई। 194 देशों ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया।  डॉक्टर हर्षवर्धन का चयन 22 मई को कार्यकारी बोर्ड की बैठक में किया जाएगा। क्षेत्रीय समूहों के बीच अध्यक्ष का पद एक वर्ष के लिए रोटेशन के आधार पर दिया जाता है। पिछले साल तय किया गया था कि शुक्रवार (22 मई) से शुरू होने वाले पहले वर्ष के लिए भारत का उम्मीदवार कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *