

Report manpreet singh
RAIPUR chhattisgarh VISHESH : 2009 बैच के आईएएस सौरभ कुमार को राजधानी के कलेक्टर का प्रभार सौंपा गया है। सौरभ कुमार वर्तमान में रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त भी हैं। इससे पहले दंतेवाड़ा के कलेक्टर रह चुके हैं। साथ ही महिला बाल विकास विभाग एवं संयुक्त सचिव शिक्षा विभाग की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। मूलत: उत्तरप्रदेश के सौरभ कुमार का प्रशासनिक रिकार्ड बेहतर है। बताया जा रहा है कि रायपुर कलेक्टर डॉ.एस. भारतीदासन के अवकाश में जाने के कारण सौरभ कुमार को राजधानी के जिलाधीश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।








