जोन 4 में सभापति प्रमोेद दुबे ने किया सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान

Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH :विगत 30 जून 2020 को रायपुर नगर पालिक निगम की सेवा से सेवानिवृत्त होने पर नगर निगम जोन 4 कार्यालय में 4 सफाई कामगारों श्रीमती सावित्री, श्रीमती विद्या बाई, श्री षिवा, श्री कुना, लाईनमेन श्री महमूद खां, जोन 2 कार्यालय में 5 सफाई कामगारों राधेष्याम, नानमती , सुन्दरमती, गतमती, हेमंत, सहायक राजस्व निरीक्षक एआरआई श्री राकेष शर्मा की सेवाओं का सम्मान किया गया। जोन 4 कार्यालय में निगम सभापति व जोन 4 पदेन अध्यक्ष श्री प्रमोद दुबे ने अध्यक्षीय कक्ष में जोन 4 के जोन कमिष्नर श्री विनय मिश्रा सहित जोन के अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में जोन 4 में पदस्थ 4 सफाई कामगारों व 1 लाईनमेन की सेवानिवृत्ति पर उनकी सेवाओं का सम्मान में श्रीफल, स्मृति चिन्ह , बुके प्रदान कर किया एवं उनके स्वस्थ दीर्घायु, सुखी जीवन की कामना परमपिता परमेष्वर से की। वहीं जोन 2 में जोन 2 कमिष्नर श्री आरके डोंगरे ने 5 सफाई कामगारों एवं 1 सहायक राजस्व निरीक्षक का निगम सेवा से सेेवानिवृत्ति पर सम्मान जोन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में किया एवं उन्हें श्रीमती स्मृति चिन्ह, बुके देकर उनके सुदीर्घ, स्वस्थ, सुखी जीवन की कामना की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *