

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH शहर के प्रसिद्ध फर्नीचर निर्माता और व्यवसायी महिदपुरवाला के इंदौर और भोपाल में मिलाकर कुल आठ ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने रविवार सुबह छापे की कार्रवाई की है। आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह सर्वे की कार्रवाई है। सभी जगह से आयकर रिटर्न के दस्तावेज जब्त किए जा रहे हैं। इसमें यह देखा जाएगा कि अघोषित आय कितनी है। इसी के आधार पर कारोबारी को नोटिस दिया जाएगा।

इसमें इंदौर में सात स्थानों पर और भोपाल में आशिमा माल में स्थित शोरूम पर कार्रवाई की जा रही है। सभी जगह मिलाकर आयकर विभाग के करीब 40 अधिकारी और कर्मचारी पुलिस के 15 जवान साथ मिलकर इस कार्रवाई में लगे हुए हैं। आयकर विभाग पिछले कुछ समय से कई छापेमार कार्रवाई कर रही है।








