
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH इस्लामाबाद, पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने सेना अध्यक्ष बनते ही भारत के खिलाफ गीदड़भभकी देनी शुरू कर दी है. असीम मुनीर ने शनिवार को भारत से सटी नियंत्रण रेखा (एलओसी) का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी फौज अपनी एक-एक इंच जमीन की हिफाजत करेगी और अगर उसपर जंग थोपी गई तो दुश्मन का डटकर मुकाबला करेगी.

दरअसल पाकिस्तानी सेना की कमान संभालने के बाद असीम मुनीर पहली बार एलओसी के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने एलओसी से सटी अग्रिम चौकियों का भी निरीक्षण किया. इसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों को संबोधित करते हुए जनरल असीम मुनीर ने गिलगित बाल्टिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को लेकर भारत की ओर से दिए गए बयान को गैरजिम्मेदाराना बताया.





















