

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : महाराष्ट्र में शुक्रवार को सियासी घटनाक्रम में मुंबई की उत्तर पश्चिम सीट से सांसद गजानन कीर्तिकर ने एकनाथ शिंदे गुट का हाथ थाम लिया. कुछ दिनों पहले ही सीएम एकनाथ शिंदे ने कीर्तिकर के घर जाकर मुलाकात की थी. इसे पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए एक और झटका माना जा रहा है. अब तक 13 सांसदों ने उद्धव का साथ छोड़ दिया है, वे सभी एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो गए हैं.









