

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने राम सेतु को राष्ट्रीय विरासत का दर्जा देने की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार को चार सप्ताह में जवाबी हलफनामा देने के लिए कहा है। शीर्ष अदालत ने राज्यसभा सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार को यह निर्देश दिया। पीठ ने केंद्र से कहा, ‘आप इस मामले से भागने की कोशिश क्यों कर रहे हैं। व्यक्तिगत रूप से पेश हुए डॉ. स्वामी ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ को बताया कि केंद्र सरकार ने सुनवाई को टालने की मांग की है।









