

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH :फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर काफी चर्चा में रहे। ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद से ही फैन्स विवेक की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा हो गया है। विवेक ने अगली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ का ऐलान कर दिया है। 15 अगस्त 2023 को ‘द वैक्सीन वॉर’ रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, मराठी और बंगाली सहित 11 से अधिक भाषाओं में रिलीज होगी।

02 साल तक कोरोना का वह भयावह मंजर जिसे शायद ही कोई भूल पाएगा। उस वक्त में दुनिया भर के तमाम वैज्ञानिकों ने जिस तरह से काम करते हुए कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराई, उसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है। इसी पर आधारित एक फिल्म अब विवेक अग्निहोत्री लेकर आ रहे है, जिससे अभी से लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ चुकी है।








