
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH : हैदराबाद, 10 नवंबर 2022, सभी हितधारकों के बीच ईमानदारी और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए एनएमडीसी की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के लिए, एनएमडीसी सतर्कता विभाग ने 9 नवंबर 222 को अपनी सतर्कता गृह पत्रिका-सुबोध के प्रथम अंक का विमोचन किया।
एनएमडीसी के सीएमडी श्री सुमित देब ने कंपनी के कार्यात्मक निदेशकों – निदेशक (वित्त) श्री अमिताभ मुखर्जी, निदेशक (उत्पादन) श्री दिलीप कुमार मोहंती; सीवीओ, श्री. बी विश्वनाथ और हैदराबाद में प्रधान कार्यालय के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में पत्रिका का विमोचन किया
इस अवसर पर एनएमडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री सुमित देब ने कहा कि मेरा हृदय से यह मानना है कि संगठन को ऐसा वातावरण बनाना चाहिए जहां निवारक उपाय दंडात्मक उपायों से अधिक महत्वपूर्ण हों और यह पत्रिका इस दिशा में एक स्वागत योग्य कदम है।
सीएमडी ने कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को पत्रिका में प्रकाशनार्थ लेख प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह पत्रिका प्रत्येक तिमाही में प्रकाशित होगी।









