

■ मंत्रिमंडल की मोहर लगेगी जल्द, भगवंत मान सरकार करेगी एक और वादा पूरा
■ पंजाब पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने वाला देश का बनेगा चौथा राज्य

■ पंजाब में 2 लाख के करीब कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी स्कीम का लाभ
■ 2004 के बाद सेवा में आए कर्मचारियों के लिए पुरानी स्कीम लागू करने का मैमोरेंडम तैयार
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : जल्द सरकार मेमोरंडम तैयार करने जा रही है और इसे मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद लागू कर दिया जाएगा। वहीं वित्त विभाग ने मेमोरेंडम को अंतिम रूप दे दिया है। यह निश्चित किया गया है कि कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर उसके वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन मिले। देश में 2004 के बाद सेवा में आए कर्मचारियों के लिए पुरानी पैशन स्कीम लागू करने वाला पंजाब चौथा राज्य होगा। यहां पर सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लागू हो जाएगी। पंजाब मंत्रिमंडल की ओर से पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) को लागू करने को संवैधानिक मंजूरी देने के बाद वित्त विभाग ने मैमोरेंडम तैयार कर लिया है और स्कीम के लिए मापदंड तय कर लिए है और जल्दी ही अब यह प्रस्ताव मंत्रिमंडल की बैठक में आएगा। जिसे मंजूरी के बाद पुरानी पेंशन स्कीम को फिर से लागू कर दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि ओपीएस स्कीम को लेकर नियमों में संशोधन कर लिया गया है। अब सरकार के इशारे के इंतजार है कि इसको कब से लागू करना है। पंजाब सरकार ने नियमों में संशोधन छत्तीसगढ़, झारखंड और राजस्थान के आधार पर यह स्कीम लागू की जा रही है।
कर्मचारीको प्रतिमाह एनएसडीएल के पास जमा करवाने होंगे 2000 l पंजाब में 2004 के बाद सेवा में आए कर्मचारियों पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू हो जाने के बावजूद भी कर्मचारियों को एनएसडीएल के पास 2000 रुपए प्रतिमाह पैसे जमा करवाने होंगे। सूत्रों का कहना है कि एनएसडीएल के पास जो पैसा जमा है, वह कर्मचारी को उसकी सेवानिवृत्ति पर ही मिल सकता है, इससे पहले वह पैसा नहीं निकलवा सकते। वह सिर्फ 25 प्रतिशत पैसा ही निकलवा सकते हैं, उसमें भी शर्त है कि जो उनका हिस्सा जमा हुआ है, उसमें से 25 प्रतिशत पैसा निकलवा सकते हैं। सरकार के हिस्से में से वह पैसा नहीं निकलवा सकते। कर्मचारी को इसलिए 2000 रुपए जमा करवाने होंगे l








