
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : भारत के लिए राहत की खबर है. विदेशी मुंद्रा भंडार में लगातार जारी गिरावट पर अब ब्रेक लग गया है और अब विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी आई है. आरबीआई के मुताबिक 28 अक्टूबर 2022 को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में 6.561 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला है और ये बढ़कर 531.081 अरब डॉलर पर जा पहुंचा है. इससे पहले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 3.847 अरब डॉलर घटकर 524.52 अरब डॉलर तक जा गिरा था.

आरबीआई द्वारा जारी किए गए डाटा के मुताबिक 28 अक्टूबर, 2022 को खत्म हफ्ते के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ा उछाल देखने को मिला है और ये एक साल में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है. विदेशी मुद्रा भंडार 6.5 अरब डॉलर से ज्यादा इजाफे के साथ 531.081 अरब डॉलर रहा है. विदेशी करेंसी एसेट्स जो कुल रिजर्व का प्रमुख हिस्सा माना जाता है वो 5.772 अरब डॉलर बढ़कर 470.847 अरब डॉलर रहा है. बीते साल अक्टूबर 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार अब तक के उच्चतम स्तर पर 645 अरब डॉलर पर जा पहुंचा था. लेकिन इसके बाद से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, महंगे आयात और रूस यूक्रेन युद्ध के बाद से लगातार विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट देखने को मिली थी.





















