

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : गुजरात विधान सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान के साथ ही अब चुनावी बिसात सजनी शुरू और साथ ही अब तीखी बयानबाजी भी जारी . जहां शुक्रवार को दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में आप के सीएम चेहरे का ऐलान कर दिया है. केजरीवाल ने बताया है कि आम आदमी पार्टी की तरफ से ईसूदान गढ़वी सीएम पद का चेहरा होंगे.

वहीं, इस पर बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है और ऐलान किया है कि मैं आज बोल रहा हूं, अगर गुजरात में केजरीवाल की सरकार आ गई तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा. उन्होंने कहा है कि केजरीवाल बहुत बड़ा नटवरलाल है. मेरे सामने उसका नाम मत लीजिए. खासकर, अयोध्या में बैठकर उसका नाम तो मत ही लीजिए. अगर उसकी पार्टी गुजरात में चुनाव जीत जाती है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा.








