

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : समाजवादी पार्टी का बड़ा चेहरा माने जाने वाले बाहुबली नेता और पूर्व सांसद अतीक अहमद ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की थी. उनके बाद उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है. शाइस्ता परवीन ने कहा कि सीएम योगी हिंदुस्तान में हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा हैं और वह मुसलमानों के बीच भी खूब लोकप्रिय हैं. वे सभी के लिए बराबरी से काम कर रहे हैं, वह सर्व समाज का चेहरा हैं.बाहुबली अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन ने ना सिर्फ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की, बल्कि उनके नाम खुला पत्र भी लिखा और उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए समय भी मांगा है. शाइस्ता परवीन का कहना है कि बीजेपी पसमांदा मुस्लिम के लिए काम कर रही है और वह खुद भी पसमांदा मुस्लिम समाज से हैं, इसलिए मुख्यमंत्री योगी से मिलना चाहती हैl









