
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक की. सुनक ‘प्रधानमंत्री प्रश्नकाल’ सत्र की तैयारी कर रहे हैं जो ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री के नेतृत्व की पहली बड़ी परीक्षा होगी.

प्रधानमंत्री सुनक ने बुधवार को दोपहर में ‘प्रधानमंत्री प्रश्नकाल’ सत्र के दौरान विपक्षी नेता कीर स्टारमर का सामना करने से पहले अपने नये मंत्रिमंडल के साथ बैठक की. ‘प्रधानमंत्री प्रश्नकाल’ सत्र ब्रिटेन की राजनीति में एक हाई-प्रोफाइल साप्ताहिक कार्यक्रम है, जो हर बुधवार को दोपहर में होता है जब हाउस ऑफ कॉमन्स की बैठक होती है.
लगभग आधे घंटे के लिए, प्रधानमंत्री को किसी भी विषय पर सांसदों के सवालों के जवाब देने के लिए कॉमन्स चैंबर में डिस्पैच बॉक्स में बुलाया जाता है. विपक्ष के नेता को छह प्रश्न पूछने को मिलते हैं. नये मंत्रिमंडल की एक तस्वीर भी जारी की गई, जिसमें सुनक पहली बार सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं. सुनक ने मंगलवार को मंत्रिमंडल में प्रमुख नियुक्तियों के साथ अपनी शीर्ष टीम पेश की. उन्होंने आर्थिक स्थिरता के लिए जर्मी हंट को वित्त मंत्री और भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री नामित किया.





















