


Raipur chhattisgarh VISHESH // श्री गुरुनानक जयंती विशेष : धन धन श्री गुरु नानक देव महाराज जी के 557 वे प्रकाश पर्व की खुशी में रखें गये श्री सहज पाठ की समाप्ति मे लगभग 65 संगतो ने गुरुद्वारा साहब मे श्री सहज पाठ की समाप्ति की l उक्त जानकारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी स्टेशन रोड के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छबड़ा ने दी, इस अवसर पर समुह साध संगत की तरफ से समुह साध संगत को शुभकामनाये एवम बधाई दी गई l
इसी कड़ी मे बच्चों का शब्द /कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें लगभग 110 बच्चे मधुर शबद, कीर्तन और पाठ करते दिखे फिर हर एक बच्चे को पुरस्कृत किया गया उसके उपरांत सामूहिक रूप से ‘लंगर’ का आयोजन किया गया l

इसी क्रम मे 20 तारिख को नगर कीर्तन का आयोजन किया गया हैं जो कि दोपहर 02 बजे गुरुद्वारा स्टेशन रोड, जेल रोड, कचहरी चौक से होते हुए गुरुद्वारा धन धन बाबा बूढ़ा साहिब जी (तेलीबांधा) मे समाप्त होगा l 24 नवंबर 2026 को गुरुनानक जयंती का आयोजन खालसा स्कूल मे रखा गया हैं जिसमें मधुर शबद, कीर्तन और पाठ का आयोजन सुबह 10 बजे से दुपहर 03 बजे तक होगा जिसमें अमृतसर के प्रसिद्ध रागी जत्था गुरबानी कीर्तन से संगत को निहाल करेगा एवं आयी संगत के लिए अटूट लंगर के व्यवस्था उपरांत रात का दिवान 08 बजे से प्रारंभ होकर रात्री 11 बजे तक सजेगा l








