


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : देश के मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक अपनी आर्ट को लेकर विश्व प्रसिद्ध हैं. सभी महत्वपूर्ण मौके पर वो अपनी आर्ट से लोगों का दिल जीतते हैं. आज भी उनकी एक आर्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है. दरअसल, देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. दिवाली के मौके पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपने अंदाज में दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. रेत की मूर्ति बनाने में उन्होंने 4045 दीयों का इस्तेमाल किया है. इस आर्ट में मां काली की प्रतिमा है. सोशल मीडिया पर लोग इन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.सुदर्शन पटनायक का ये ट्वीट लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है. लोग इस ट्वीट को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वायरल हो रहे इस ट्वीट पर एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये तो वाकई में बहुत ही ज्यादा सुंदर है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- सुदर्शन पटनायक इस देश के महान कलाकार हैं.









