
दिनाँक 0611.2026



नवा रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक ) के प्राधिकृत अधिकारी श्री केदार नाथ गुप्ता को आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ के आदेश क्रमांक 4726 दिनाँक 02.11.2026 के द्वारा अध्यक्ष नामांकित किया गया। इसी आदेश के तहत श्री शिवनारायण पाण्डेय को अपेक्स बैंक के उपाध्यक्ष नामांकित किया गया।

आज दिनाँक 06.11.2026 को अपेक्स बैंक मुख्यालय, सेक्टर 24 नवा रायपुर में पदभार समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में श्री केदार नाथ गुप्ता अपेक्स बैंक अध्यक्ष तथा श्री शिवनारायण पाण्डेय उपाध्यक्ष अपेक्स बैंक का पदभार ग्रहण किये। इस अवसर पर सहकार भारती प्रदेश महामंत्री श्री कनीराम, श्री शशिकांत द्विवेदी अध्यक्ष मार्कफेड, श्री सुधीर पांडेय नवनियुक्त उपाध्यक्ष मार्कफेड, श्री सौरभ शर्मा प्राधिकृत अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ, श्री प्रीतपाल बेलचंदन अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक दुर्ग, श्री सचिन बघेल अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव, श्री निरंजन सिन्हा अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक रायपुर, श्री रामकिशुन सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक अम्बिकापुर, श्री अभिनेष कश्यप उपाध्यक्ष जिला सहकारी बैंक रायपुर, श्री जगदीश साहू उपाध्यक्ष जिला सहकारी बैंक अम्बिकापुर,श्री नरेश यदु उपाध्यक्ष जिला सहकारी बैंक दुर्ग,श्री दीपेश अग्रवाल अध्यक्ष रायपुर जिला सहकारी संघ मौजूद रहे। आभार प्रदर्शन अपेक्स बैंक के महाप्रबंधक व प्रभारी प्रबंध संचालक श्री युगल किशोर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर आल इंडिया को- आपरेटिव्ह फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश व्यास व बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक गण तथा अधिकारीगण उपस्थित रहे।








