

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को अपने लिए तपस्या बताते हुए कहा है कि उनका मकसद लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना था और इस यात्रा के जरिए उनका यह उद्देश्या पूरा हो रहा है. आंध्र प्रदेश में करनूल जिले के अडोनी में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने जिस मकसद के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आयोजन किया था. उस दिशा में पार्टी आगे बढ रही है और उनका मकसद पूरा हो रहा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वह कभी प्रेस कांफ्रेंस नहीं करते हैं. लेकिन कांग्रेस प्रेस के सवालों से नहीं डरती है और समय-समय पर प्रेस के सामने आकर मीडिया के सवालों का वह जवाब देते हैं. यह कांग्रेस की संस्कृति का हिस्सा है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “आंध्र प्रदेश के साथ सरकार ने जो वादा किया था मैं और हमारी पार्टी उस वादे के साथ हैं और उसे पूरा किया जाना चाहिए. कांग्रेस देश के हर व्यक्ति का प्रतिनिधित्व करती है और इस पार्टी को किसी खास जाति, समुदाय या क्षेत्र विशेष के लिए ही नहीं, पूरे देश के लिए काम करती है.”








