

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के गांधीनगर के अडालज में ‘मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ किया. इस मौके पर वे स्कूल में बच्चों के साथ क्लासरूम में बैठे भी नजर आए.

इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाल ही में शुरू की गई 5जी दूरसंचार सेवा देश में शिक्षा प्रणाली को अगले स्तर तक ले जाएगी क्योंकि नवीनतम प्रौद्योगिकी चीजों को ‘स्मार्ट सुविधाओं, स्मार्ट कक्षाओं और स्मार्ट शिक्षा’ से भी आगे पहुंचाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि नई शिक्षा नीति (NEP) देश को अंग्रेजी भाषा से जुड़ी ‘गुलाम मानसिकता’ से बाहर निकालेगी.
पीएम मोदी ने कहा कि पहले अंग्रेजी के ज्ञान को बौद्धिक होने की निशानी के रूप में माना जाता था, जबकि अंग्रेजी भाषा केवल संवाद का माध्यम है. मोदी ने कहा कि मिशन नई कक्षाओं, स्मार्ट कक्षाओं, कंप्यूटर प्रयोगशालाओं की स्थापना और राज्य में स्कूलों के बुनियादी ढांचे के समग्र उन्नयन के माध्यम से शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद करेगा.








