

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH मध्य प्रदेश में 22 अक्टूबर को धनतेरस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PMAY-G के 4.5 लाख से अधिक लाभार्थियों के ‘गृह प्रवेश’ में भाग लेंगे. प्रदेश में 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से करीब 29 लाख घरों का निर्माण कराया गया है.सरकार की ओर से कहा गया है कि प्रधानमंत्री का निरंतर प्रयास रहा है कि देश के प्रत्येक नागरिक को सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ उसका अपना घर उपलब्ध कराएं. यह इस दिशा में एक और कदम है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धनतेरस के मौके पर 22 अक्टूबर को शाम 4 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश के सतना में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लगभग 4.51 लाख लाभार्थियों के गृह प्रवेश में भाग लेंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री सभा को भी संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्यप्रदेश में अब तक करीब 38 लाख मकान स्वीकृत किए जा चुके हैं और करीब 29 लाख मकानों का निर्माण कार्य लगभग 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूरा किया जा चुका है.








