







Raipur chhattisgarh VISHESH / राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के ट्यूरिंग क्लब ऑफ प्रोग्रामर्स ने 4 अक्टूबर 2026 को अपने 28 घंटे लंबे राष्ट्रीय कोडिंग हैकाथॉन “कोडउत्सव X.0” के समापन समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह आयोजन जिला प्रशासन रायपुर के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के तहत आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को एन आई टी रायपुर ने जिला प्रशासन रायपुर के साथ मिलकर आयोजित किया |
समारोह में रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा मुख्य अतिथि तथा रायपुर जिला पंचायत के सी ई ओ श्री कुमार बिस्वरंजन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. मनोज चोपकर, डीन (SW); श्री कुमार संभव नामदेव, हेड, निको ग्रुप; डॉ. सुधाकर पांडे, विभागाध्यक्ष, आई टी एन आई टी रायपुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. पवन कुमार मिश्रा, फैकल्टी-इन-चार्ज, टी सी पी के मार्गदर्शन में किया गया।

अपने संबोधन में श्री कुमार बिस्वरंजन ने प्रतिभागियों को बधाई दी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण हो रहे तीव्र परिवर्तन पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को वास्तविक जीवन की समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान के लिए नवाचारपूर्ण और व्यावहारिक समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
श्री संबित मिश्रा ने युवा पीढ़ी से उभरती चुनौतियों की पहचान कर उनके समाधान के लिए नवाचारपूर्ण प्रयास करने की उम्मीद व्यक्त की। उन्होंने छात्रों को अपने विचारों और प्रतिभा को एक साथ लाने तथा वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम के साथ सहयोग के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान कोडउत्सव X.0 के विजेताओं की घोषणा की गई।
प्रथम पुरस्कार – ₹50,000: एन आई टी रायपुर की Team Limitless Coders, जिसने प्रॉम्प्ट इंजेक्शन को रोकने के लिए दो-स्तरीय RAG-आधारित समाधान विकसित किया।
द्वितीय पुरस्कार – ₹40,000: NIT राउरकेला की Team Dynamic IP, जिसने मशीन लर्निंग और फज़ी इंजन को एकीकृत करते हुए हाइब्रिड एनोमली-डिटेक्शन सिस्टम विकसित किया।
तृतीय पुरस्कार – ₹30,000: राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी की Team Sach Ka Kavach, जिसने YOLO और Paddle का उपयोग करते हुए OpenCV-आधारित सिस्टम विकसित किया, जो बिलेट में दोष, आयाम और बैच नंबर की पहचान करता है।





















