

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन के प्रमुख ने दावा किया है कि मुस्लिम समुदाय दो बच्चों के जन्म में अंतराल बनाए रखने के लिए कंडोम का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करता है. उन्होंने ये भी कहा है कि देश में मुस्लिमों की आबादी घट रही . उन्होंने जनसंख्या असंतुलन को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान भी प्रतिक्रिया दी.

ओवैसी के इस बयान पर अब बीजेपी नेता अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि इसे और भी कम होना चाहिए. उन्होंने कहा, ”असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि भारत में मुस्लिमों की आबादी घट रही है. अगर ऐसा है तो ये अच्छी बात है. इसे और भी कम करें और ‘हम दो हमारे दो’ तक ले जाएं.”ओवैसी ने इससे पहले हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि भागवत इसका जिक्र नहीं करेंगे और उन्हें जनसंख्या वृद्धि पर चर्चा करने से पहले आंकड़े सामने रखने चाहिए. उन्होंने कहा, मुसलमानों की आबादी नहीं बढ़ रही है. इस बारे में कोई चिंता न करें. हमारी आबादी घट रही है… मुसलमानों में टीएफआर (कुल प्रजनन दर) घट रही है. आप जानते हैं कि कौन दो बच्चों को जन्म देने में अधिक अंतराल बनाए रखता है? मुसलमान बनाए रखते हैं. कंडोम का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कौन कर रहा है? आपको सूचित करना चाहता हूं कि हम इसका उपयोग कर रहे हैं.मोहन भागवत इसके बारे में बात नहीं करेंगे.








