

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि गुजरात की जनता उन्हें पिछले दो दशकों से आशीर्वाद देती रही है और उनकी जाति को देखे बिना उन्हें वोट देती आई है. रविवार को तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने महेसाना जिले में स्थित मोढेरा को सातों दिन 24 घंटे सौर ऊर्जा आपूर्ति वाला गांव घोषित किया. मोदी ने यहां आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘गुजरात की जनता मेरी जाति, मेरी राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखे बिना पिछले दो दशक से मुझे अपना आशीर्वाद देती आई है.”









