

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज चेन्नई के मायलापुर इलाके में एक विक्रेता से सब्जियां खरीदते हुए नजर आईं. उनके कार्यालय द्वारा ट्वीट वीडियो में केंद्रीय मंत्री कुछ सब्जी विक्रेताओं और आम लोगों के साथ बातचीत करती भी नजर आ रही हैं. वित्त मंत्री को अपने बीच पाकर कुछ लोग उनका वीडियो बनाते भी नजर आए. वीडियो में उन्हें सब्जी विक्रेता की दुकान पर शकरकंद और करेले चुनते देखा जा सकता है. इससे पहले दिन में उन्होंने शहर में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एक केंद्र का उद्घाटन किया. सब्जियां देश में बढ़ती महंगाई वाली प्रमुख चीजों में से एक है. इसके साथ ही यह सीतारमण के कुछ विशेष ध्यान वाले क्षेत्रों में से भी एक है.









