






सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों ने फुण्डहर गोधाम में गौमाता और गौवंश की लगभग 200 किलो गुड खिलाकर सेवा की, जोन 9 द्वारा बारिश मे गोधाम भूमि समतल बनाने जेसीबी से समतलीकरण कार्य प्रगति पर
रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनो के जोन स्वास्थ्य अधिकारियों ने नगर निगम जोन 9 अंतर्गत फुण्डहर गौधाम पहुंचकर वहा की प्रशासनिक व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों सर्वश्री खेमलाल देवांगन, रवि लावनिया, पुरन कुमार ताडी, विरेन्द्र चंद्राकर, संदीप वर्मा, अदिव्य हजारी, आत्मानंद साहू, गोपीचंद देवांगन, उमेश नामदेव, अमित बेहरा ने फुण्डहर गौठान में गौवश और गौमाता की लगभग 200 किलो गुड खिलाकर सेवा की ।
अधिकारियो ने बताया कि महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर फुण्डहर गोधाम में गौवश और गौमाता को बारिश की ठंड से सुरक्षा हेतु गुड खिलाकर सेवा की गई। वहीं बारिश से सुरक्षा हेतु फुण्डहर गोधाम में जोन 9 के माध्यम से महापौर के निर्देश पर गोधाम भूमि क्षेत्र में जेसीबी मशीन की सहायता से भूमि को गौवश और गौमाता की सुविधा की दृष्टि से समतलीकरण करने की कार्रवाई तेजी से प्रगति पर है।






















