


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे कल यानी शुक्रवार को गुजरात से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे.समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक वे कल अहमदाबाद में साबरमती आश्रम और गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी ऑफिस का दौरा करेंगे.

इसके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे महाराष्ट्र कांग्रेस ऑफिस भी जाएंगे.
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का मुकाबला शशि थरूर है, हालांकि शशि थरूर को कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं का साथ नहीं मिला है.
नामांकन वापिस लेने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है, वहीं 17 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 19 अक्टूबर को नतीजा सबके सामने होगा.








