


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर देश भर के दौरे पर हैं. इस दौरान वो सोशल मीडिया के जरिए लोगों को खुद की और यात्रा को लेकर अपडेट करते रहते है उन्होंने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को इसको लेकर पत्र भी लिखा है, वहीं राहुल गांधी ने ट्वीटर पर एक हाथी और उसके बच्चे की तस्वीर शेयर की.

इसमें एक घायल हाथी का बच्चा अपनी मां के साथ खड़ा है. मां भी बच्चे को प्यार से सहला रही है. राहुल गांधी ने लिखा, “एक मां का प्यार.. इस खूबसूरत हाथी को अपने घायल छोटे बच्चे के साथ जीवन के लिए लड़ते हुए देखकर मुझे बहुत दुख हुआ.” बताया जाता है कि ये तस्वीर कर्नाटक के नागरहोल टाइगर रिजर्व की है.
राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर फिलहाल कर्नाटक में हैं. कर्नाटक में उनकी ये यात्रा 30 सितंबर से 20 अक्टूबर तक पूरे 21 दिन चलेगी. जहां वो हर दिन 25 किमी की यात्रा करेंगे.








