



Raipur chhattisgarh VISHESH / NIT रायपुर FIE द्वारा MeitY IndiaAI छत्तीसगढ़ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (AI-CoE), NIT रायपुर के अंतर्गत स्टार्टअप्स के लिए GST एवं GeM पर क्षमता-वर्धन कार्यशालाओं का आयोजन
एनआईटी रायपुर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (NITRRFIE) द्वारा MeitY IndiaAI छत्तीसगढ़ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (AI-CoE), NIT रायपुर के अंतर्गत स्टार्टअप्स, उद्यमियों एवं एमएसएमई की अनुपालन संबंधी समझ, व्यावसायिक तैयारी तथा बाजार तक पहुंच की क्षमताओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दो क्षमता निर्माण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
“स्टार्टअप्स के लिए GST – अनुपालन, विकास एवं अवसर” विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन 13 अगस्त 2026 को किया गया। कार्यशाला का संचालन सुश्री प्रतिष्ठा ठाकुर हरितवाल, उप आयुक्त, राज्य कर (GST), कार्यालय आयुक्त, नवा रायपुर द्वारा किया गया। सत्र में GST पंजीयन, रिटर्न दाखिल करना, इनवॉइसिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट, GST नोटिस तथा SaaS, डिजिटल सेवाओं एवं ई-कॉमर्स व्यवसायों से संबंधित अनुपालन आवश्यकताओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों ने GST से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं एवं चुनौतियों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इसी क्रम में “Government e-Marketplace (GeM) के माध्यम से खरीद – सरकारी अधिकारियों एवं स्टार्टअप्स के लिए क्षमता निर्माण” विषय पर 17 अगस्त 2026 को हाइब्रिड प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री राकेश तिवारी, GeM Trainer द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को GeM इकोसिस्टम, Buyer एवं Seller Modules, सरकारी खरीद प्रक्रियाओं तथा GeM पोर्टल के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान GeM पोर्टल का लाइव प्रदर्शन भी किया गया, जिसके बाद इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ।
कार्यशाला के संबंध में डॉ. अनुज कुमार शुक्ला, सहायक प्राध्यापक, NIT रायपुर एवं Faculty In-Charge, NITRRFIE ने कहा, “इस प्रकार के व्यावहारिक क्षमता निर्माण कार्यक्रम स्टार्टअप्स को नियामकीय आवश्यकताओं को समझने और सरकारी खरीद के अवसरों का प्रभावी ढंग से लाभ उठाने में सहायता करते हैं। इससे उनके सतत विकास एवं बाजार के लिए तैयार होने की क्षमता को बढ़ावा मिलता है।”
श्री पवन कटारिया, Officer In-Charge, NITRRFIE ने कहा, “ये कार्यशालाएं स्टार्टअप्स को GST अनुपालन और GeM के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करती हैं, जिससे वे बाजार के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें और सरकारी खरीद के अवसरों का लाभ उठा सकें।”
इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन में डॉ. एन. वी. रमन्ना राव, निदेशक, NIT रायपुर एवं Board Director, NITRRFIE के दूरदर्शी नेतृत्व तथा डॉ. समीर बाजपेयी, Head, Centre for Development of Computing (CDC), NIT रायपुर एवं Board Director, NITRRFIE के निरंतर सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रमों की योजना एवं समन्वय NITRRFIE की टीम द्वारा किया गया, जिसमें डॉ. अनुज कुमार शुक्ला, Faculty In-Charge; श्री पवन कटारिया, Officer In-Charge; सुश्री मेधा सिंह, Chief Executive Officer; एवं श्री सुनील देवांगन, Incubation Manager शामिल रहे। नवाचार, उद्यमिता, अनुसंधान के व्यावसायीकरण एवं स्टार्टअप विकास को बढ़ावा देने के लिए टीम के निरंतर प्रयास NIT रायपुर में एक सशक्त स्टार्टअप इकोसिस्टम के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
NITRRFIE इनक्यूबेशन, मेंटरिंग, क्षमता निर्माण तथा उद्योग एवं सरकारी संस्थानों के साथ सहयोग के माध्यम से स्टार्टअप्स को निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि नवोन्मेषी विचारों को स्थायी एवं विस्तार योग्य उद्यमों में परिवर्तित किया जा सके।






















