

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH यह तो हम सभी भलि भांति जानते हैं कि, बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना कितना जरूरी है, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतते हुए हेलमेट पहनने पर आनाकानी करने लगते हैं. अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियोज आए दिन सामने आते रहते हैं, जिसमें लोग अपनी लापरवाही और गलती के चलते खुद के साथ-साथ सड़क पर चल रहे और राहगीरों की जान भी खतरे में डाल देते हैं.

मुंबई पुलिस ने लोगों को हेलमेट पहनने की जरूरत के बारे में जागरूक करने के लिए आज दशहरा पर एक शानदार वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें साक्षात ‘लंकापति रावण’ लोगों को इससे अवगत कराते नजर आ रहे हैं. हाल ही में मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने आज (5 अक्टूबर) दशहरे पर 56 सेकेंड की एक वीडियो जारी किया है, जिसमें मुंबईवासियों को हेलमेट के प्रति सचेत किया गया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब देख और शेयर कर रहे हैं.
वीडियो में ट्रैफिक पुलिस ‘रावण’ के जरिए हेलमेट पहनने के लिए मुंबईवासियों को आगाह कर रही है. वीडियो में सबसे पहले ताला लगाते हुए अपने दस सिर बचाते हुए ‘रावण’ को सीढ़ियां उतरते देखा जा रहा है. इसी बीच ऊपर से एक बुजुर्ग महिला ‘रावण’ को आवाज देते हुए कहती हैं, अरे भाई साहब…संभाल के, जिस पर ‘रावण’ हाथ से ठीक होने का साइन देते नजर आते हैं.








