


Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर: MATS यूनिवर्सिटी के MATS स्कूल ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस द्वारा राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस-2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए LIS क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत के प्रथम विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष एवं ‘पुस्तकालय विज्ञान के जनक’ पद्मश्री डॉ. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में MATS स्कूल ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस द्वारा डॉ. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य, विद्यार्थी एवं विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता MATS स्कूल ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस की प्रमुख डॉ. कल्पना चंद्राकर ने की। MATS यूनिवर्सिटी के महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया एवं कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. एस. आर. रंगनाथन के जीवन, व्यक्तित्व एवं पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर MATS स्कूल ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस ने केंद्रीय पुस्तकालय के सहयोग से “लाइब्रेरी ऑन व्हील्स” नामक अभिनव पहल का भी शुभारंभ किया। इस पहल का शुभारंभ MATS यूनिवर्सिटी, रायपुर परिसर से किया गया। ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ की यात्रा विश्वविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर पद्मश्री डॉ. महादेव प्रसाद पांडे (नालन्दा) परिसर, NIT रायपुर तथा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा पुस्तकालय तक पहुँची। इन सभी स्थानों पर पुस्तकालयाध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों ने इस पहल का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा पुस्तकालय संसाधनों के अधिकतम उपयोग और जन-जागरूकता की दिशा में इसे एक सराहनीय एवं अभिनव प्रयास बताया।
इस अवसर पर MATS यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव, प्रो-वाइस-चांसलर डॉ. दीपिका धांध एवं रजिस्ट्रार श्री गोकुलानंद पंडा ने कार्यक्रम एवं ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ पहल की सराहना करते हुए आयोजकों एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में MATS स्कूल ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस के संकाय सदस्यों, आयोजन सचिव एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रमोद कुमार, सहायक प्राध्यापक डॉ. साहित्यांजलि चंद्र, डॉ. हर्षा एम. पाटिल, श्री संजय शाहजीत, सुश्री ओमलता साहू तथा सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष श्री शशिकांत कोसरे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्रमुख, संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस-2026 एवं ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ पहल ने पुस्तकालयों की भूमिका, पुस्तकालय संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा ज्ञान को अधिकाधिक लोगों तक पहुँचाने के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।





















