







Raipur chhattisgarh VISHESH / मगर निगम जोन 7 वार्ड 22 में बकाया अदा नहीं करने पर सीलबंदी
रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के आदेशानुसार एवं उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा एवं जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 9 राजस्व टीम द्वारा जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार नायक एवं राजस्व निरीक्षक श्री इस्माइल खान, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री लोकेश पाटले की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 क्षेत्र में नगर निगम जोन 9 राजस्व विभाग द्वारा बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाया गया। नगर निगम जोन 9 राजस्व विभाग की टीम द्वारा रहेजा स्काई स्कैप्स रेसीडेंसियल सहकारी संस्था मर्यादित द्वारा 323190 रू. की बकाया राशि अदा ना करने पर बल्क नल कनेक्शन विच्छेद कर दिया गया। उक्त बकायेदार रहेजा स्काई स्कैप्स रेसीडेंसियल सहकारी संस्था मर्यादित पर एक अन्य प्रकरण में बकाया रूपए 474026 का बकाया भुगतान नहीं करने पर वहां भी बल्क नल कनेक्शन विच्छेद करने कार्रवाई की गई। विश्वावहारती बिल्ड का कंडवारा श्री योगेश अग्रवाल का वर्ष 2017-18 से वार्ड 8 क्षेत्र में बकाया अदा नहीं करने पर वहां तत्काल बल्क नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई की गई। वार्ड 8 क्षेत्र में कीर्ति नचरानी द्वारा 104076 रू. बकाया अदा ना करने पर संबंधित का व्यवसायिक परिसर सीलबंद कर दिया गया एवं बकायेदार पवन कुमार अग्रवाल द्वारा बकाया राशि 20984 रू. की अदायगी नहीं करने पर संबंधित बकायेदार का व्यवसायिक परिसर ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्यवाही जोन 9 राजस्व विभाग द्वारा की गई ।
इसी प्रकार नगर निगम जोन 7 राजस्व विभाग द्वारा आज जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग कर्मचारियों की उपस्थिति में जोन क्षेत्र अंतर्गत पंडित ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 अंतर्गत आमानाका क्षेत्र में नगर निगम के वर्ष 2022-23 से 105676 रूपए के बकायेदार मोहम्मद हुसैन द्वारा नगर निगम का बकाया राशि अदा ना करने पर स्थल पर उनके संबंधित व्यवसायिक परिसर में ताला लगाकर सीलबंद की कडी कार्यवाही की गई।






















