

बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो गया था.
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

उन्होंने एक्स पर शेयर किया कि “मैं भारत सरकार में रेल राज्य मंत्री के तौर पर देश की सेवा करने का अवसर देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं. भारत के लोगों, खासकर अपने पंजाब की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है.”
रवनीत सिंह बिट्टू अगस्त 2024 से जून 2026 तक राजस्थान से राज्यसभा सांसद रहे. उनका इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब बीजेपी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है. रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता बेअंत सिंह के पोते हैं.





















