

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पहले अशोक गहलोत, फिर दिग्विजय सिंह और अब मल्लिकार्जुन खड़गे… कांग्रेस में अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी को लेकर चल रही उठा-पटक अब तक नहीं थमी है. तीन दिन में तीन नाम सामने आ चुके हैं.राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पीछे हटने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का नाम सामने आया था, लेकिन उन्होंने भी नामांकन करने से इनकार कर दिया है.

अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का पर्चा भर दिया है.इससे पहले गुरुवार को दिग्विजय सिंह ने पार्टी दफ़्तर से अध्यक्ष पद के नामांकन का फ़ॉर्म लिया था और कहा था कि वो शुक्रवार को नामांकन करेंगे.हालांकि शुक्रवार को दिग्विजय सिंह ने ये कहते हुए अध्यक्ष पद की दौड़ से किनारा कर लिया कि मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने वो चुनाव नहीं लड़ेंगे.








