प्रे.वि.क्र./01/07/2026-27 दिनांक: – 01.07.2026


सेवा, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रतीकों को नमनय समाज के दो सशक्त स्तंभों का सम्मान करते हुए व्यापार जगत गौरान्वित – अमर पारवानी

Raipur chhattisgarh VISHESH / देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, महामंत्री श्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय, रायपुर में गरिमामय “चिकित्सक एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर समाज एवं राष्ट्र के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक और चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज के ऐसे दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जिनके ज्ञान, सेवा, समर्पण एवं नैतिक मूल्यों पर समाज का विश्वास कायम है। चिकित्सक मानव जीवन की रक्षा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा का दायित्व निभाते हैं, वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट आर्थिक पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और सुशासन को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दोनों ही वर्ग अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर राष्ट्र के विकास में निरंतर योगदान दे रहे हैं।
CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण समाज के प्रत्येक उत्तरदायी वर्ग के सामूहिक योगदान से होता है। चिकित्सक एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट अपने ज्ञान, अनुभव, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि CAIT सदैव ऐसे व्यक्तित्वों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है, जो अपने कार्यों से समाज में विश्वास, सेवा, पारदर्शिता और विकास का वातावरण निर्मित करते हैं। व्यापार, चिकित्सा एवं वित्तीय क्षेत्र के बीच बेहतर समन्वय समाज एवं अर्थव्यवस्था दोनों को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेगा।
CAIT छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने कहा कि सम्मान किसी व्यक्ति के पद का नहीं, बल्कि उसके योगदान, सेवा और समर्पण का होता है। चिकित्सक एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज के ऐसे प्रेरणास्रोत हैं, जिनकी निष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि CAIT विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान कर समाज में सहयोग, विश्वास और कृतज्ञता की संस्कृति को मजबूत करने का सतत प्रयास कर रहा है।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT ) के शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान किया जो निम्नानुसार हैः- डॉ. सुशील शर्मा मेडिशाइन हॉस्पिटल, डॉ. चरणदीप सिंह एम्स रायपुर, डॉ. सुनील कालड़ा काल्दा बर्न सेंटर, डॉ। निखिल मोतीरामनी वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. नीरज पहलाजानी पहलाजानी हॉस्पिटल, डॉ. जीतेंद्र सराफ सीता मेमोरियल डेंटल हॉस्पिटल, डाॅ. सिमरन कौर, डाॅ. के.वी. राव, डॉ. प्रवेश गोयल प्रथम डेंटल केयर, डॉ. अश्लेषा शुक्ला प्रसिद्ध रुमेटोलॉजिस्ट, डॉ. सुलभ चंद्राकर, डाॅ. मनीष गुप्ता, सीए जीएस अग्रवाल, सीए अमित चिमनी, सीए अभिषेक महावर, सीए मुकेश मोटवानी एवं सीए नीरज बजाज।
सम्मानित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने इस अभिनव पहल के लिए CAIT का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी सम्मान, संवाद और सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज अपने कर्मयोगियों का सम्मान करता है, तो सेवा और उत्कृष्टता के प्रति नई पीढ़ी भी प्रेरित होती है।
समारोह में व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी, व्यापारीगण, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में आत्मीयता, गरिमा और सम्मान का वातावरण बना रहा। उपस्थित सभी लोगों ने इसे केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले व्यक्तित्वों के प्रति सामूहिक कृतज्ञता की भावपूर्ण अभिव्यक्ति बताया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित अतिथियों, चिकित्सकों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
धन्यवाद
अवनीत सिंह
प्रदेश महामंत्री
9575561000





















