
Raipur chhattisgarh VISHESH / कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने गए भारतीय नेपाल में फंसे, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइज़री. विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे ज़रूरी दस्तावेज़ के बिना कैलाश मानसरोवर की यात्रा शुरू न करे
27 June, 2026

Advisory for Indian Citizens undertaking Kailash Manasarovar Yatra through tours by private tour operators
This Ministry is in receipt of several requests for help and assistance from Indian citizens stuck in Nepal while undertaking Kailash Mansarovar Yatra without the required entry permit and visas for China, through tours organized by private tour operators.
2. Citizens are advised not to commence their journey from India until all required travel documents have been obtained for undertaking the complete journey. Commencing travel without confirmed documentation or in anticipation of obtaining the necessary documentation increases the likelihood of being stranded.
3. Pilgrims are also strongly advised to verify that their tour operator is duly registered and authorised.
New Delhi
June 27, 2026
भारतीय विदेश मंत्रालय ने निजी टूर ऑपरेटर्स की मदद से कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की है.
वहीं विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसे ऐसे कई भारतीय नागरिकों से मदद और सहायता के अनुरोध प्राप्त हुए हैं, जो निजी टूर ऑपरेटर्स की ओर से आयोजित कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान नेपाल में फंस गए हैं.
मंत्रालय के मुताबिक़, ये लोग चीन में प्रवेश के लिए ज़रूरी परमिट और वीज़ा के बिना यात्रा करने के कारण नेपाल में फंस गए हैं. विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे ज़रूरी दस्तावेज़ के बिना कैलाश मानसरोवर की यात्रा शुरू न करें. इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने यात्रियों से टूर ऑपरेटर्स के वैरिफ़िकेशन की सलाह भी दी है.





















